• Dehradun
  • May 24, 2026
0 Comments

पंतनगर। देश के नामी गिरामी गोविंद बल्लभ पंत विश्वविघालय के एक प्रोफेसर पर संस्थान की कुछ छात्राओं द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ छात्राओं ने विश्व विघालय के प्लांट विशेषज्ञ विभाग के प्रोफेसर सत्य कुमार पर शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कुलपति से अपने यौन उत्पीड़न की शिकायत की गई थी। जिसके बाद विश्वविघालय के कुलपति द्वारा प्रोफेसर सत्य कुमार को सस्पेंड कर दिया गया तथा इस मामले की जांच एक विश्वविघालय समिति को सौंप दी गई है।

Author

uttarakhandinsight18@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *